फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड चेंबर चुनाव में जोरदार मुकाबला, 4,214 व्यवसायी आज करेंगे नई टीम का फैसला

झारखंड की राजधानी रांची में चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर रविवार को व्यवसायियों में काफी उत्साह देखने को मिला। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही व्यवसायियों की लंबी कतारें लग गईं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर रविवार को व्यवसायियों में काफी उत्साह देखने को मिला। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही व्यवसायियों की लंबी कतारें लग गईं।

चुनाव में तीन टीमें मैदान में हैं। तीनों टीमों के प्रत्याशी और उनके समर्थक दिनभर व्यवसायियों से संपर्क करते रहे और अपनी टीम के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी मतदाताओं को जानकारी दी।

इस चुनाव में कुल 4,214 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव परिणाम को लेकर व्यवसायियों में उत्सुकता बनी हुई है और तीनों टीमें अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

वहीं, हरमू रोड पर जाम से बचने के लिए चुनाव पदाधिकारियों ने सदस्यों से पैदल या साइकिल से मतदान केंद्र आने की अपील की थी। इसका असर भी दिखा। कई व्यवसायी पैदल मतदान करने पहुंचे। चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर साइकिल से, जबकि पवन शर्मा पैदल मारवाड़ी भवन पहुंचे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram