देवघर: गुजरात के गांधीनगर सचिवालय और BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस ने देवघर में छापेमारी की है। शनिवार को गुजरात पुलिस की टीम ने नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया।
देवघर के एसपी प्रवीन पुष्कर ने युवक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। बताया गया कि धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को इसके तार देवघर से जुड़े होने की जानकारी मिली।
इसके बाद गुजरात पुलिस ने देवघर पुलिस की मदद से कार्रवाई की और युवक को हिरासत में लिया। पुलिस उससे धमकी वाले ई-मेल और अन्य डिजिटल गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने फिलहाल युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। जांच टीम ई-मेल, व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल माध्यमों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और जानकारी सामने आ सकती है।




