फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्रवण कुमार ने कहा- यूपी में पूरी तैयारी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी जदयू

जदयू ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू के यूपी संगठन प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी उन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी, जहां उसके बूथ स्तर

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना। जदयू ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू के यूपी संगठन प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी उन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी, जहां उसके बूथ स्तर के संगठन मजबूत हैं।

श्रवण कुमार शनिवार को मिर्जापुर के चुनार विधानसभा क्षेत्र के कैलाहट स्थित हंसराज मैरिज हॉल में आयोजित जदयू के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जदयू किस पार्टी के साथ गठबंधन करेगी, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि बनारस में 24, 25 या 26 तारीख में से किसी एक दिन प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हो सकते हैं।

बूथ कमेटी मजबूत करने पर जोर

जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल कमेटियों को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को तेज करने की अपील की। उन्होंने चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से प्रदेश कार्यालय में आवेदन देने को कहा।

प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास और सुशासन की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी काम करने का प्रयास किया जाएगा।

सम्मेलन में संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जदयू के कई प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram