फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीफ पकाने पर छिड़ा विवाद? कनाडा में भारतीय महिला को हथकड़ी लगाकर किया गिरफ्तार

कनाडा के टोरंटो में किरायेदार के साथ बीफ पकाने और बारबेक्यू के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के बाद भारतीय मूल की मकान मालकिन राज तिवाना को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार कर लिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Toronto, Canada: कनाडा के टोरंटो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय मूल की महिला राज तिवाना को उनके किरायेदार के साथ बीफ पकाने को लेकर हुए विवाद के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला उस समय सुर्खियों में आया जब मकान मालकिन और किरायेदार के बीच हुई तीखी नोकझोंक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

क्या है पूरा विवाद?

भारतीय मूल की महिला राज तिवाना
भारतीय मूल की महिला राज तिवाना।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब मकान मालकिन राज तिवाना ने अपने किरायेदार को दोस्त के साथ बगीचे में बारबेक्यू का इस्तेमाल करने से रोका। वायरल वीडियो में तिवाना दीवार पर लगे दागों का हवाला देते हुए अपनी प्रॉपर्टी को बचाने की बात कहती नजर आ रही हैं। वहीं, करीब 50 वर्षीय किरायेदार का तर्क था कि उन्हें अपने दोस्तों को डिनर पर बुलाने का पूरा अधिकार है। बहस तब और बढ़ गई जब महिला ने उस व्यक्ति की मौजूदगी पर आपत्ति जताई जो पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था।

ग्रिल से खाना गिराने का वीडियो वायरल

घटना के एक अन्य वीडियो में राज तिवाना को ग्रिल से खाना हटाते हुए देखा गया। किरायेदार ने आरोप लगाया कि उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद राज ने कथित तौर पर लकड़ी का एक टुकड़ा उठाकर ग्रिल से खाना नीचे गिरा दिया और कहा कि वह अपनी प्रॉपर्टी पर ऐसा नहीं होने देंगी तथा पुलिस को बुलाएंगी। किरायेदार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर इसे लगातार परेशान किए जाने का हिस्सा बताया।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

किरायेदार द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में पुलिस अधिकारियों को राज तिवाना के घर पहुंचते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। वीडियो में तिवाना उलझन में नजर आईं और अपनी बेटी को फोन करने की अनुमति मांगती दिखीं, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें हथकड़ी लगाकर अपने साथ ले लिया, जिससे इस पूरे घटनाक्रम ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram