नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। चीन की बड़ी एयरलाइन ‘चाइना सदर्न एयरलाइंस’ ने 21 सितंबर से गुआंगझू से नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ान फिर से शुरू करने का ऐलान किया है।कोविड और 2020 में गलवान विवाद के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें करीब 6 साल से बंद थीं।
ब्रिक्स सम्मेलन के बीच आया फैसला
यह फैसला ऐसे समय आया है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर वह 12 और 13 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। 7 साल बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी।
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सीधी उड़ान शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और लोगों का आना-जाना आसान होगा।
अन्य एयरलाइंस ने भी शुरू की सेवा
- एंएयर इंडिया: फरवरी से भारत-चीन के बीच उड़ानें शुरू कर चुकी है।
- इंडिगो: 30 मार्च से कोलकाता-शंघाई के बीच रोजाना उड़ान शुरू की।
- चाइना ईस्टर्न: 18 अप्रैल से कुनमिंग-कोलकाता रूट पर सेवा शुरू की।
- एयर चाइना: अप्रैल में बीजिंग-दिल्ली उड़ानें फिर शुरू कीं।




