फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में अभी बना रहेगा मॉनसून का असर, कई इलाकों में बारिश के आसार

झारखंड में मॉनसून का असर अभी बना हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 12 से 17 सितंबर के बीच राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई खास चेतावनी जारी नहीं

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में मॉनसून का असर अभी बना हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 12 से 17 सितंबर के बीच राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। रांची में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम केंद्र के मुताबिक, 12 सितंबर के बाद अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे बारिश के बीच उमस और गर्मी का असर बढ़ सकता है।

13 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

14 और 15 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रांची में इन दिनों बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Read More : वीबी-जी राम जी योजना से बदला खामकला, 50 एकड़ खेतों तक पहुंचा पानी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram