फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुदेश महतो ने अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

सुदेश महतो ने कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कुड़माली, कुड़ुख और मुंडारी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का भी आग्रह किया।

JPSC-JSSC में गड़बड़ी का मुद्दा

मुलाकात के दौरान JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी का मामला भी उठाया गया। सुदेश महतो ने इन मामलों की CBI और ED से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास की मांग

सुदेश महतो ने झारखंड में खनिज प्रभावित परिवारों के हित में Mineral Bearing Land Cess लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल खनन प्रभावित इलाकों के विकास में किया जाना चाहिए।

उन्होंने DMF फंड के इस्तेमाल में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने की मांग भी रखी। महतो ने कहा कि खनिज संसाधनों से होने वाले लाभ का फायदा प्रभावित परिवारों और क्षेत्रों तक पहुंचना जरूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram