फॉण्ट कनवर्टर NEW

रात में अचानक अस्पताल पहुंचीं अफसर, मरीजों से पूछी सुविधाओं की हकीकत

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, स्त्री एवं प्रसूति विभाग और इमरजेंसी कक्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, स्त्री एवं प्रसूति विभाग और इमरजेंसी कक्ष समेत विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ईरा जोरवाल ने वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से भोजन की उपलब्धता और गुणवत्ता, निःशुल्क दवाइयों, चिकित्सकों के नियमित विजिट और इलाज की स्थिति के बारे में पूछा। साथ ही ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली।

इमरजेंसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाले मरीजों की स्थिति का तत्काल आकलन कर आवश्यकता के अनुसार उन्हें संबंधित वार्ड में समय पर शिफ्ट किया जाए। इससे इमरजेंसी में गंभीर और आकस्मिक मरीजों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का इलाज पूरा हो चुका है और उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं है, उनकी औपचारिकताएं पूरी कर समय पर डिस्चार्ज किया जाए। इमरजेंसी में अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने और अस्पताल की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता, समय पर उपचार और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक व्यवहार के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram