फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार के पीजी मेडिकल छात्रों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी

बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के पीजी छात्रों के मानदेय में इजाफा किया है, जिसके तहत 1 जनवरी 2026 से ₹92,800 से ₹1,12,200 तक प्रतिमाह मिलेंगे।
बिहार पीजी मेडिकल मानदेय

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: राज्य के सरकारी चिकित्सा एवं दंत महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय में बिहार सरकार द्वारा महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार 1 जनवरी 2026 से पीजी छात्रों के संशोधित मानदेय की नई दरें लागू होंगी।

संशोधित मानदेय की नई दरें

नई व्यवस्था के तहत प्रथम वर्ष के पीजी छात्रों को ₹92,800, द्वितीय वर्ष के छात्रों को ₹1,02,000 तथा तृतीय वर्ष के छात्रों को ₹1,12,200 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इससे पूर्व पीजी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को क्रमशः ₹82,000, ₹90,200 और ₹99,220 मानदेय प्रतिमाह दिया जा रहा था। मानदेय में यह वृद्धि राज्य के सरकारी चिकित्सा एवं दंत महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पीजी छात्र भविष्य के विशेषज्ञ चिकित्सक हैं और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मानदेय में वृद्धि से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा और चिकित्सा शिक्षा के प्रति बेहतर वातावरण तैयार होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य केवल चिकित्सा संस्थानों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सकीय मानवबल को तैयार करना है, जो राज्य के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सके। सरकार चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और चिकित्सकीय मानव संसाधन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram