फॉण्ट कनवर्टर NEW

मछली पकड़ने घर से निकले बुजुर्ग की पानी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब डोका अहरा के पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब डोका अहरा के पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान कोरीडीह वन निवासी जहरूदीन मियां (60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह गुरुवार रात मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में घर वापस नहीं आने के बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में उनका शव देखा।

बताया जा रहा है कि जहरूदीन मियां को तैरना आता था। ऐसे में पानी में उनकी मौत कैसे हुई, यह बात परिजनों और ग्रामीणों को परेशान कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को थाना ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram