फॉण्ट कनवर्टर NEW

मधुबनी स्कूल में पिस्टल लहराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR का आदेश

मधुबनी के हरिपुर गौड़ीदास टोल मध्य विद्यालय में नृत्य कार्यक्रम के दौरान पिस्टल लहराने के मामले में प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह निलंबित किए गए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: मधुबनी के एक सरकारी विद्यालय में नृत्य कार्यक्रम के दौरान पिस्टल लहराए जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सख्त रुख के बाद मामले की जांच पूरी की गई, जिसके बाद कलुआही प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, हरिपुर गौड़ीदास टोल के प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

बिना अनुमति कार्यक्रम कराने पर FIR का निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित कराने वाली पूजा समिति और अन्य दोषी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को तीन दिनों के भीतर FIR दर्ज कर इसकी सूचना विभाग को देने को कहा गया है।

स्कूल परिसर में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विद्यालय परिसर में अनुशासनहीनता या इस तरह की गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की कार्रवाई को स्कूल परिसर में अनुशासन और नियमों के पालन को लेकर सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram