फॉण्ट कनवर्टर NEW

कपाली में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur :  सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है और वह मोहम्मद मातुलब का पुत्र बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद महफूज चोरी के एक मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। मामले की जांच के दौरान पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram