फॉण्ट कनवर्टर NEW

सहायक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को पोर्टल एवं आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी

रांची। समाहरणालय सभागार में 5 अप्रैल 2025 को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्टेट टीम द्वारा पोर्टल पर आवेदन, व्ययन पदाधिकारी द्वारा सत्यापन आदि प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी। मालूम हो कि स्वास्थ्य

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। समाहरणालय सभागार में 5 अप्रैल 2025 को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्टेट टीम द्वारा पोर्टल पर आवेदन, व्ययन पदाधिकारी द्वारा सत्यापन आदि प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी। मालूम हो कि स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची द्वारा झारखण्ड राज्य के सेवारत पदाधिकारियों/कर्मियों/सेवानिवृत्त पदाधिकारियों/कर्मियों और उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना प्रभावी है। इस योजना के तहत 1 मार्च 2025 से राज्य के सभी सेवाओं के नियमित कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान किया जाना है। कार्यशाला में जिला नोडल पदाधिकारी, स्वास्थ्य बीमा योजना मोनी कुमारी एवं विभिन्न कार्यालयों के सहायक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram