फॉण्ट कनवर्टर NEW

शव लेने को परिजनों को जमीन बेचना पड़े, सरकार के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडी

Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक असहाय मां को अपने बेटे का शव अस्पताल से लेने के लिए अपनी जमीन बेचनी पड़ी, यह घटना हेमंत सरकार के लिए शर्मनाक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक असहाय मां को अपने बेटे का शव अस्पताल से लेने के लिए अपनी जमीन बेचनी पड़ी, यह घटना हेमंत सरकार के लिए शर्मनाक है। सड़क हादसे में घायल बेटे का इलाज कराने के लिए मां ने हर संभव कोशिश की। अस्पताल ने 40 हजार रुपये का बिल थमा दिया और जब पैसे नहीं दिए गए तो शव सौंपने से इंकार कर दिया। मजबूरी में उस मां ने अपनी वो जमीन बेच दी, जो शायद उसकी जिंदगी की आखिरी पूंजी थी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि काले धन के लालच ने हेमंत सरकार को संवेदनहीन बना दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार में नाम मात्र की भी शर्म बची हो तो अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram