फॉण्ट कनवर्टर NEW

अप्रैल से लाभुकों को आधार लिंक्ड बैंक खाते में सम्मान राशि भेजी जायेगी : उपायुक्त

रांची। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला के सभी 431393 लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की एकमुश्त 7500 सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गयी है। इनमें 308282 लाभुकों को आधार बेस्ड एवं 123111 लाभुकों को बैंक अकाउंट बेस्ड

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला के सभी 431393 लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की एकमुश्त 7500 सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गयी है। इनमें 308282 लाभुकों को आधार बेस्ड एवं 123111 लाभुकों को बैंक अकाउंट बेस्ड उनके बैंक खाते में सम्मान राशि भेजी गयी है। वहीं, अप्रैल 2025 से लाभुकों को आधार लिंक्ड बैंक खाते में सम्मान राशि भेजी जायेगी। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला के सभी लाभुकों को अपना आधार बैंक से लिंक कराने का निर्देश दिया है, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। उन्होंने जिला के सभी बीडीओ-सीओ को सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराने और नियमानुसार सत्यापन कराने के निर्देश भी दिये हैं। शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारी को सीडीपीओ या समाज कल्याण शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराने और नियमानुसार सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है।

साइबर अपराधियों से बचने की अपील

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पुन: एक बार योजना के सभी लाभुकों को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने बैंक डिटेल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साझा करने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, साइबर अपराधियों के चंगुल में नहीं आयें। इन अपराधियों से स्वयं एवं अपने दस्तावेज को बचाकर रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram