फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुरक्षा हटने पर भड़के दुलाल भुईयां, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान

Koderama : झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित साहू भवन में मंगलवार को भुईयां समाज की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। महापंचायत में समाज की एकजुटता, शिक्षा, आर्थिक मजबूती और सामाजिक कुरीतियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama : झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित साहू भवन में मंगलवार को भुईयां समाज की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। महापंचायत में समाज की एकजुटता, शिक्षा, आर्थिक मजबूती और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और समाज के वरिष्ठ सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी रही। यह भुईयां समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां की दूसरे चरण की अंतिम यात्रा थी।

महापंचायत को संबोधित करते हुए दुलाल भुईयां ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी हत्या कराने की साजिश रच रही है और इसी कारण उनकी सुरक्षा में तैनात सरकारी अंगरक्षक को हटा दिया गया है। दुलाल भुईयां ने कहा कि वह दो बार मंत्री और तीन बार विधायक रह चुके हैं, इसके बावजूद उनकी सुरक्षा वापस लिया जाना गंभीर विषय है।

उन्होंने कहा कि वह दलित, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज लगातार उठाते रहे हैं। समाज को संगठित करने और उसके सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए वह लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इन प्रयासों से सरकार परेशान है और इसी वजह से उनकी सुरक्षा कम की गई है।

दुलाल भुईयां ने कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके लिए हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा हटाए जाने के बावजूद वह समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।

अंगरक्षक हटाए जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा करते हुए दुलाल भुईयां ने कहा कि झारखंड के सभी 24 जिलों के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष समाज के लोग धरना देकर सरकार के फैसले का विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय कमेटी जल्द ही अंतिम निर्णय लेकर तिथि और अन्य कार्यक्रमों की औपचारिक घोषणा करेगी।

महापंचायत में समाज की आर्थिक मजबूती के लिए दुलाल भुईयां ने प्रत्येक परिवार और सदस्य से प्रतिदिन एक मुट्ठी चावल और एक रुपये का योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह एकत्रित अनाज और राशि का उपयोग समाज के गरीब, जरूरतमंद और दबे-कुचले लोगों के कल्याण तथा शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नुनु लाल भुईयां, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुईयां, कोडरमा जिला अध्यक्ष प्रभु भुईयां, हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष लालो भुईयां, आजाद भुईयां, भीखू भुईयां, रंजीत भुईयां, जगदीश भुईयां, सरजू भुईयां, सुखदेव भुईयां, रविंद्र भुईयां, छोटी राम भुईयां, कमल राम यादव और दीपक मंडल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। महिला समाजसेवियों में रूबी देवी, देवंती देवी, सावित्री देवी, कौशल्या देवी और सुकरी देवी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन छोटी राम भुईयां ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram