रांची: राजधानी रांची के बड़ा तालाब के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी मो. सरवर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।
पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हादसे के साथ-साथ हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।




