फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेत में धान की निकाई कर रही थीं 5 महिलाएं, बिजली गिरने से 2 की मौत

Saraikela: कुकड़ू प्रखंड के पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर वज्रपात की दर्दनाक घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसा उस समय हुआ, जब पांचों महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं। अचानक

अपनी भाषा में पढ़ें

Saraikela: कुकड़ू प्रखंड के पांड्रा गांव में सोमवार दोपहर वज्रपात की दर्दनाक घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसा उस समय हुआ, जब पांचों महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं। अचानक बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गईं।

वज्रपात की इस घटना में पांड्रा गांव निवासी सोनामनी महतो (41), पति आशीर्वाद महतो और मुक्ता महतो (35), पति पुयतु महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुनीता महतो, पति संतोष महतो, भानु महतो, पति रविलाल महतो और सरिता गोप, पति कृष्णा पद गोप गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ पहुंचाया। यहां सभी का इलाज चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह मुंडा ने बताया कि घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

इधर, पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram