फॉण्ट कनवर्टर NEW

पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से, देखें पूरी श्राद्ध तिथियां

नई दिल्ली : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, जिसका समापन सर्वपितृ अमावस्या के दिन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी

पितृ पक्ष 2026

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, जिसका समापन सर्वपितृ अमावस्या के दिन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी पर आती हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देती हैं। इस अवधि में पितरों की आत्मशांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध कर्म के साथ पिंडदान का भी विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि विधि-विधान से पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। ऐसे में 2026 में पितृ पक्ष कब से शुरू होगा और इसकी प्रमुख तिथियां कौन-कौन सी हैं, यह जानना जरूरी है।

26 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर, शनिवार से हो रही है। वहीं, इसका समापन 10 अक्तूबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा। मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी श्राद्ध तिथि ज्ञात नहीं होती है।

पितृ पक्ष 2026 का पूरा कैलेंडर

दिनांकवारतिथिश्राद्ध
26 सितंबरशनिवारभाद्रपद पूर्णिमापूर्णिमा श्राद्ध
27 सितंबररविवारप्रतिपदाप्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबरसोमवारद्वितीयाद्वितीया श्राद्ध
29 सितंबरमंगलवारतृतीयातृतीया श्राद्ध
30 सितंबरबुधवारचतुर्थीचतुर्थी और पंचमी श्राद्ध
1 अक्तूबरगुरुवारषष्ठीषष्ठी श्राद्ध
2 अक्तूबरशुक्रवारसप्तमीसप्तमी श्राद्ध
3 अक्तूबरशनिवारअष्टमीअष्टमी श्राद्ध
4 अक्तूबररविवारनवमीनवमी श्राद्ध
5 अक्तूबरसोमवारदशमीदशमी श्राद्ध
6 अक्तूबरमंगलवारएकादशीएकादशी श्राद्ध
7 अक्तूबरबुधवारद्वादशीद्वादशी श्राद्ध
8 अक्तूबरगुरुवारत्रयोदशीत्रयोदशी श्राद्ध
9 अक्तूबरशुक्रवारचतुर्दशीचतुर्दशी श्राद्ध
10 अक्तूबरशनिवारअमावस्यासर्वपितृ श्राद्ध

सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 9 अक्तूबर 2026 को रात 09:35 बजे शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन 10 अक्तूबर 2026 को रात 09:20 बजे होगा। ऐसे में साल 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्तूबर, शनिवार को मान्य होगी।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। सूचना और तथ्यों की सटीकता एवं संपूर्णता के लिए संबंधित धार्मिक एवं पंचांग स्रोतों का भी संदर्भ लिया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram