फॉण्ट कनवर्टर NEW

लातेहार में जंगली हाथी की करंट से मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में रविवार देर रात बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड गांव में घुसा था और इसी दौरान एक

लातेहार

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में रविवार देर रात बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड गांव में घुसा था और इसी दौरान एक हाथी ग्रामीण के मकई के खेत में पहले से लगाए गए बिजली के तार के संपर्क में आ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोमर गांव के आसपास इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक बना हुआ था। रात होते ही हाथियों का झुंड गांव में पहुंचकर घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। बीती रात भी करीब 15 हाथियों का झुंड गांव की ओर आया था।

Read More : RSS के काम का आधार नफरत नहीं, शुद्ध सात्त्विक प्रेम है: मोहन भागवत

बताया गया कि हाथियों को गांव से भगाने के बाद वे दोबारा गांव की ओर लौट आए। इसी दौरान झुंड एक ग्रामीण के मकई के खेत की तरफ चला गया, जहां पहले से बिजली का तार लगाया गया था। तार की चपेट में आने से एक हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के दौरान रात में कई हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि करंट की चपेट में आने से कुछ अन्य हाथी भी घायल हुए होंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खेत में लगाए बिजली के तार की चपेट में आया हाथी

वन विभाग के ट्रैकर पप्पू महतो ने बताया कि बीती रात करीब 15 जंगली हाथियों का झुंड गांव की ओर आया था। रात करीब 2 बजे तक वन विभाग की टीम की नजर हाथियों पर थी और उन्हें गांव से बाहर खदेड़ दिया गया था। इसके बाद हाथियों का झुंड अचानक फिर गांव की ओर आया और एक ग्रामीण के मकई के खेत में पहुंच गया। खेत में पहले से बिजली का तार लगा था। इसी तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू महतो ने कहा कि अगर हाथियों को भगाने के लिए वे लोग भी वहां पहुंचते, तो वे भी बिजली की चपेट में आ सकते थे। वहीं, वन समिति के अध्यक्ष सुनील उरांव ने कहा कि मना करने के बावजूद खेत में इस तरह खतरनाक बिजली का तार लगाया गया था, जिसके कारण यह घटना हुई।

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

फॉरेस्ट रेंज पदाधिकारी नंद कुमार मेहता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृत हाथी के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। लातेहार डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram