फॉण्ट कनवर्टर NEW

IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में किंग्स बने किंग्स, 11 रन से हराया गुजरात को

IPL News: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 97 रन की धमाकेदार पारी खेली,

अपनी भाषा में पढ़ें

IPL News: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 97 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिससे टीम ने 243/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ठोस शुरुआत की। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की। हालांकि, प्रभसिमरन को कगिसो रबाडा ने आउट किया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 51 रन जोड़े। प्रियांश आर्या ने डेब्यू मैच में 23 गेंदों में 47 रन बनाए, लेकिन राशिद खान की गेंद पर कैच आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे। शशांक सिंह (44), मार्कस स्टोइनिस (20) और अजमतुल्लाह उमरजई (16) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से साई किशोर ने 3 विकेट झटके, जबकि राशिद खान और कगिसो रबाडा को 1-1 विकेट मिला।

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत तेज रही, लेकिन वे 11 रन से लक्ष्य से चूक गए। कप्तान शुभमन गिल (33 रन, 14 गेंद) ने त्वरित शुरुआत की, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया। साई सुदर्शन (74 रन, 41 गेंद) और जोस बटलर (54 रन, 33 गेंद) ने मजबूत साझेदारी की। अंतिम ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड (39) और राहुल तेवतिया (28) ने तेज रन बनाए, लेकिन गुजरात 232/6 तक ही पहुंच सका।

पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और मार्को यानसेन ने 1-1 विकेट झटका।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram