रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के BCA विभाग में ‘Coders Hub’ के बैनर तले एक दिवसीय ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया।
विद्यार्थियों में नया जोश भरते हुए कुलपति डॉ. मनोहर ने कहा कि ई-स्पोर्ट्स अब सिर्फ टाइम पास या मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है। आधुनिक दौर में यह एक तेजी से उभरता हुआ सेक्टर है, जहाँ गेम डेवलपमेंट, ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, टेक्नोलॉजी और प्रो-गेमिंग जैसे क्षेत्रों में करियर के ढेरों मौके मौजूद हैं।
विभाग की समन्वयक डॉ. नमिता लाल और शिक्षक डॉ. धर्म राज कुमार, डॉ. सैयद जाफर अब्बास, डॉ. रंजय कुमार व श्वेता कुमारी ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें अनुशासन तथा खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
रोमांचक मुकाबलों के बीच B.Sc. (IT) के छात्र शशि कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि BCA के सूरज सिंह मुंडा रनर-अप रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में रणनीतिक सोच, टीमवर्क, त्वरित निर्णय क्षमता और लीडरशिप क्वालिटी विकसित करना है।




