फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटमदा में एस्बेस्टस काटकर चोरी, जनरल स्टोर से 1.20 लाख पार

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के भादूडीह में चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए एस्बेस्टस की छत काटकर करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना टाटा-पटमदा मुख्य सड़क

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के भादूडीह में चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए एस्बेस्टस की छत काटकर करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे वन विभाग के चेकनाका के समीप हुई। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक महानंद महतो को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

महानंद महतो के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि छत का एस्बेस्टस कटा हुआ है। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 30 हजार रुपये नकद सहित लगभग 1.20 लाख रुपये मूल्य के सामान गायब मिले।

सूचना मिलने के बाद बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाके का जायजा लेते हुए चोरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। फिलहाल चोरी में शामिल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

दुकानदार के मुताबिक, पिछले एक साल के दौरान इसी दुकान में चोरी की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल डिमना लेक से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है और टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर रात-दिन वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोरों का इस तरह वारदात को अंजाम देना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram