फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में आप ने फहराया तिरंगा, कुमार राकेश ने कही बड़ी बात

Bokaro news: आम आदमी पार्टी ने बोकारो में हर्षोल्लास से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। सिटी सेंटर सेक्टर चार स्थित पार्टी कार्यालय में आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने झंडोत्तोलन किया। वहीं जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने आईटीआई चास स्थित कार्यालय में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: आम आदमी पार्टी ने बोकारो में हर्षोल्लास से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। सिटी सेंटर सेक्टर चार स्थित पार्टी कार्यालय में आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने झंडोत्तोलन किया। वहीं जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने आईटीआई चास स्थित कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया। दोनों ही समारोहों में भारी संख्या में आप कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गयी और राष्ट्रगान का सस्वर गायन हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वर्तमान हालात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है। देश के छात्र और युवा अपनी शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं। दूसरी ओर सरकार उनपर पैलेट गन, एके 47 और लाठी चला कर आवाज दबाना चाहती है। केन्द्र की तानाशाही के कारण देश का संविधान, लोकतंत्र और बोलने की आजादी खतरे में है। हमें इसके खिलाफ एकजुट आंदोलन करने की जरूरत है।

दोनों कार्यक्रमों में प्रदेश समिति सदस्य मंजुला देवी के अलावा मनौवर अंसारी, मिथिलेश गिरि, हरेंद्रनाथ चौबे, सतीश गुप्ता, शादाबुद्दीन शेख, संजय कुमार, शंभुनाथ चौधरी, विनेश्वर कुमार, अरुण किशोर, मंजुलता, महावीर कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, राहुल विश्वकर्मा, रीतेश कुमार, अशोक शर्मा, वंदना सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram