फॉण्ट कनवर्टर NEW

संत जेवियर्स में तिरंगे की शान, देशभक्ति से गूंजा पूरा परिसर

Bokaro news: 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर सेंट जेवियर्स विद्यालय में देशभक्ति की लहर दौड़ गई, जब प्रधानाचार्य महोदय फादर अरुण मिंज (एस.जे.) की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह के मुख्य अतिथि एवं हजारीबाग प्रोविंस के प्रोविंशियल सुपीरियर फादर विंसेंट

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर सेंट जेवियर्स विद्यालय में देशभक्ति की लहर दौड़ गई, जब प्रधानाचार्य महोदय फादर अरुण मिंज (एस.जे.) की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह के मुख्य अतिथि एवं हजारीबाग प्रोविंस के प्रोविंशियल सुपीरियर फादर विंसेंट हंसदक (एस.जे.) ने ससम्मान ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत पूरा परिसर तिरंगे की छाया में राष्ट्रगान से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि फादर विंसेंट हंसदक ने इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाते हुए छात्रों को देश के प्रति निष्ठावान और ज़िम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इसके बाद मिडिल स्कूल व सोशल सर्विस स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति नृत्य तथा म्यूजिक क्लब के देशभक्ति गीत से छात्रों को मातृभूमि की रक्षा का संदेश दिया गया।

इस शुभ कार्यक्रम का समापन वाइस कैप्टन अनुष्का दत्ता के धन्यवाद ज्ञापन तथा ज़ेवियर एंथम के साथ किया गया। इस अवसर पर फादर थॉमस राड्रिक्स, सभी खंडों के उप-प्राचार्य , सभी शिक्षक, सहायक कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram