फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में तिरंगे की शान, बिरंची नारायण ने लिया एकता का संकल्प

Bokaro news: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने आज बोकारो विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने अपने आवासीय कार्यालय, सेक्टर 1बी ,सेक्टर 12 एफ

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने आज बोकारो विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने अपने आवासीय कार्यालय, सेक्टर 1बी ,सेक्टर 12 एफ स्थित भाजपा कार्यालय, गांधी विचार मंच कार्यालय सेक्टर 12 और *सेक्टर 3 ई* में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया।

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। हम सबको मिलकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करना है। बोकारो की तरक्की के लिए हम सदैव समर्पित हैं।”

उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि तिरंगे की शान में ही हमारी पहचान है।

कार्यक्रम में सामूहिक रूप से सम्पूर्ण वन्देमातरम गीत का गायन हुआ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram