फॉण्ट कनवर्टर NEW

L-7 वेतनमान की मांग पर 372 ऑपरेटर अड़े, दूसरे दिन भी हड़ताल

Chatra news: झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आह्वान पर JSLPS में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा अपनी वर्षों पुरानी मांगों, विशेषकर L-7 वेतनमान लागू करने, को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन आज दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक जारी रहा। राज्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news: झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आह्वान पर JSLPS में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा अपनी वर्षों पुरानी मांगों, विशेषकर L-7 वेतनमान लागू करने, को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन आज दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक जारी रहा।

राज्य के विभिन्न प्रखंड एवं जिला स्तर पर कार्यरत कुल 372 डाटा एंट्री ऑपरेटर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल के कारण JSLPS से संबंधित ऑनलाइन एवं डाटा एंट्री कार्य व्यापक रूप से प्रभावित रहा। डाटा एंट्री ऑपरेटरों की प्रमुख मांगों में L-7 वेतनमान लागू करना, सेवा सुरक्षा प्रदान करना तथा वर्षों से कार्यरत कर्मियों के हित में न्यायसंगत एवं सम्मानजनक निर्णय लेना शामिल है। संघ ने कहा कि डाटा एंट्री ऑपरेटर लंबे समय से JSLPS के विभिन्न कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों पर अब तक ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इसी कारण विवश होकर संघ को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

विदित हो कि हाल ही में राज्य कार्यालय के द्वारा नए HR पॉलिसी को लागू किया गया है जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर को शामिल नहीं किया गया, जबकि केंद्र सरकार के मॉडल HR Policy में डाटा एंट्री ऑपरेटर का जिक्र साफ – साफ दर्शाया गया है ।

संघ ने सरकार एवं संबंधित विभाग से अपील की है कि डाटा एंट्री ऑपरेटरों की वर्षों पुरानी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए वार्ता की पहल की जाए , ताकि कर्मचारियों के हित में उचित समाधान निकले और अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram