फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में गूंजा वंदे मातरम्, 262 लोगों ने निकाली तिरंगा रैली

Chatra news: सशस्त्र सीमा बल 35 बटालियन चतरा कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश में अधिकारियों एवं जवानों ने बुधवार को शहर में भव्य देशभक्ति रैली निकाली। रैली के दौरान जवानों ने वंदे मातरम् का गायन करते हुए आम लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news: सशस्त्र सीमा बल 35 बटालियन चतरा कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश में अधिकारियों एवं जवानों ने बुधवार को शहर में भव्य देशभक्ति रैली निकाली। रैली के दौरान जवानों ने वंदे मातरम् का गायन करते हुए आम लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा युवाओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की संपत्ति एवं मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों, वंदे मातरम् तथा ‘जय जवान-जय किसान’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे रैली का माहौल और भी आकर्षक एवं प्रेरणादायक बन गया।

यह देशभक्ति रैली 35 बटालियन मुख्यालय चतरा से शुरू होकर नगवां चौक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम होते हुए केसरी चौक तक पहुंची। रैली में सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ झारखंड पुलिस, झारखंड होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स तथा डीएवी स्कूल चतरा के छात्र-छात्राओं समेत करीब 262 लोगों ने भाग लिया।

रैली के माध्यम से जवानों ने लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram