फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में सावन महोत्सव का रंग, हरे परिधानों में झूमीं महिलाएं

Bokaro news: कायस्थ महा परिवार के महिला सृजन ग्रुप की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक नायक सभागार जनवृत-2ए में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर कजरी गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: कायस्थ महा परिवार के महिला सृजन ग्रुप की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक नायक सभागार जनवृत-2ए में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर कजरी गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। झूले, कजरी गीत, हरियाली और पारंपरिक लोकगीत इस महीने की पहचान हैं। इसी परंपरा को जीवंत करते हुए महिला सूजन ग्रुप की सदस्यों ने सावन महोत्सव में अपनी
सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कायस्थ महा परिवार के पदाधिकारी लाल व नारंगी रंग के परिधानों में शामिल हुए। महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मौके पर ज्योति नाथ, पूनम सिन्हा, ज्योति वर्मा, वंदना वर्मा, संगीता सिन्हा, रूपा, अंजू, गायत्री, सरस्वती, सीमा श्रीवास्तव, रीमा श्रीवास्तव, हेमा, शोभा, आशा कुमारी, रेखा, नीतू, कविता, सरिता, दीपा, नीलम, जया सिन्हा, अनिता, बिंदूलाल, मीनाक्षी वर्मा, श्वेता आदि मौजूद रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram