फॉण्ट कनवर्टर NEW

सम्मान पत्र की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों का धरना

जमशेदपुर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले चिन्हित लोगों को जल्द सम्मान पत्र और सम्मान राशि से जुड़े प्रमाण पत्र देने की मांग की।

मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन अभी भी कई पात्र आंदोलनकारियों को इसका लाभ नहीं मिला है।

कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजीत प्रमाणिक ने कहा कि जिला प्रशासन को सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए लंबित सम्मान पत्र जल्द वितरित करना चाहिए।

वहीं, जिला अध्यक्ष शिबू काली माईती ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन करने वाले लोगों के योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई चिन्हित आंदोलनकारी अब भी सम्मान पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

आंदोलनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 30 जुलाई 2025 के आदेश का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि आदेश में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कई लोगों को अब तक सम्मान पत्र और सम्मान राशि से संबंधित प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

धरने के दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

read more : AC का कॉपर पाइप चोरी करते युवक पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram