Bokaro : संयुक्त किसान मोर्चा की देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के समर्थन में मोर्चा की घटक दल के ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो, झारखण्ड क्रांतिकारी मजदुर युनियन के डीसी गोहाई, ऐक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर, दिलीप ओझा, एआईटीसीयू के बीडी प्रसाद,एटक के रामाश्रेय प्रसाद सिंह, एआईयूटीसी के मोहन चौधरी, आर एस शर्मा, किसान सभा के विश्वनाथ बनर्जी,सकुर अंसारी झारखण्ड ग्रामीण किसान मजदूर सभा के राजु महतो, किसान संग्राम समिति के गयाराम शर्मा, संयुक्त किसान मोर्चा के जगन्नाथ रजवार समेत सैंकड़ों किसान व मजदूर नेता व मजदूर नेताओं ने केंद्र की हठधर्मिता की सरकार ने भारत-अमेरिका के बीच मुफ्त व्यापार समझौता के खिलाफ, सभी फसलों की C2+ 50 फिसदी के साथ एम एस पी गारंटी, किसानों की सभी कर्ज माफी, बीज विधेयक 2025 वापस, चार श्रम कोड वापस लेने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर एवं बिजली की निजिकरण पुर्णत: रोक, विकसित भारत शिक्षा अभियान विधेयक 2025 वापस लेने जैसे कई ज्वलंत सवालों को लेकर सोमवार को चास-बोकारो मुख्य पथ की गरगा पुल को अवरुद्ध कर गिरफ्तारी दी. जिला प्रशासन गरगा पुल स्थित अमृत पार्क को केम्प जेल बनाकर गिरफ्तार आन्दोलनकारीयों को जिला प्रशासन की निगरानी में रखा तथा दिन के एक बजे आन्दोलन कारियों को रिहा किया गया। जेल भरो आंदोलन में हरिपद महतो, गोपाल चन्द्र महतो, महादेव शर्मा, जे एन सिंह, जानकी महतो, राज कुमार गोराईं, भीम रजक, नान्हु बाउरी, ज्योति लाल महतो, राजु रजवार, निमाई चन्द्र शर्मा, धुरजटी घोष, गीता शर्मा, प्रतिमा देवी, लक्ष्मी देवी मुस्लिम अंसारी, दिगम राय, हाबुलाल महतो, मनोज कुमार महतो, गणेश दशौंधी, धुमा रजवार, शक्ति बाउरी, मधु सुदन महतो, लोक नाथ सिंह, मारुती महतो, आर पी वर्मा, रामाधार सिंह, मुमताज अंसारी, रामु महतो, धनंजय शर्मा, आर आर दास आदि सैंकड़ों आन्दोलनकारी शामिल रहे।





