Bokaro : शिबू सोरेन स्मृति भवन में आयोजित बोकारो आदिवासी महोत्सव में बोकारो विधायक श्वेता सिंह जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम जिला उपायुक्त एवं सामान्य प्रसाशन को साधुवाद किया अपने सम्बोधन मे विधायक श्रीमती सिंह ने कहा की आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति,परंपरा,लोककला एवं सामाजिक मूल्यों को नमन करते हुए महोत्सव के आयोजन की सराहना की।
अपने संबोधन में विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि आदिवासी संस्कृति झारखंड की पहचान और हमारी गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। जल,जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन का संदेश पूरे समाज को दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।मांदर की थाप, लोकगीत,लोकनृत्य और पारंपरिक परंपराएं झारखंड की आत्मा हैं,जिन्हें संरक्षित और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक ने कहा कि बोकारो में सभी समुदायों की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए सामाजिक सौहार्द,भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
उन्होंने महोत्सव के आयोजकों, कलाकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि बोकारो की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग,जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





