फॉण्ट कनवर्टर NEW

विश्व आदिवासी दिवस पर खूंटी में रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया रक्तदान

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सदर अस्पताल खूंटी के रक्त केंद्र की ओर से किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Khunti : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सदर अस्पताल खूंटी के रक्त केंद्र की ओर से किया गया। इसका नेतृत्व वार्ड पार्षद मोहम्मद खालिद हुसैन ने किया।

शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक और वार्ड पार्षद मोहम्मद खालिद हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वार्ड पार्षद ने कहा कि वार्ड में समय-समय पर जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में विश्व आदिवासी दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने कहा कि रक्तदान महादान है। थैलेसीमिया और सिकल सेल बीमारी से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए नियमित रक्तदान जरूरी है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया।

आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी मोहम्मद मोजबिल राईन ने बताया कि संगठन की ओर से हर तीन महीने में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। उन्होंने युवाओं और आम लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद किशोर उरांव ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में वार्ड पार्षद, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा रक्त केंद्र के काउंसलर निशांत झा, सुशांत कुमार और पूनम भेंगरा का सहयोग रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram