Koderama : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में पौधा रोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं एवं प्राध्यापकों द्वारा पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु गांव में विभिन्न पौधे लगाए गए तथा प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों को वृक्षों एवं वनस्पतियों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व से अवगत कराया तथा पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि “विश्व आदिवासी दिवस हमें प्रकृति और आदिवासी समुदायों के उस गहरे एवं पारंपरिक संबंध की याद दिलाता है, जिसमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की समृद्ध जीवन-दृष्टि निहित है। पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारी एक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य के लिए आशा, जीवन और हरियाली का संदेश है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु मुन्नी कुमारी ,कविता कुमारी, राहुल कुमार, सद्दाम अंसारी एवं अन्य सहित महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक आदि उक्त अवसर पर आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह कार्यक्रम समन्वयक अनिल दास एवं खुशबू कुमारी सिन्हा सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार एवं कर्मचारी दिलीप मुर्मू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।





