फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में दिनदहाड़े तिहरा हत्याकांड, कुल्हाड़ी से बुजुर्ग दंपती और बहू की हत्या

Bokaro News: ज़िले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध दंपती की मौके पर ही मौत हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  ज़िले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना नावाडीह-मुंगोरंगामाटी मुख्य मार्ग पर बस्तेजिया और कुकरलिलवा गांव के बीच हुई। मृतकों की पहचान नावाडीह निवासी जानकी महतो (70 वर्ष), उनकी पत्नी सुगिया देवी (62 वर्ष) और उनकी बहू गोरी देवी (45 वर्ष), पति कोलेश्वर महतो के रूप में हुई है।
खेत जाने के दौरान किया हमला

जानकारी के अनुसार, जानकी महतो अपने परिवार के साथ धान का बीज लेकर खेत में रोपाई करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही युवक ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में जानकी महतो और सुगिया देवी के गले पर गंभीर चोट लगी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गोरी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

SP ने कहा- आरोपी सनकी, अपनी ही सनक में दिया घटना को अंजाम

बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने कहा, “आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया आरोपी सनकी प्रतीत होता है और अपनी ही सनक में इस तरह की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “आरोपी के अपने परिवार के लोग भी उससे परेशान थे। उसकी पत्नी भी उसके व्यवहार से परेशान होकर उसे छोड़कर जा चुकी है।”

खून से सनी कुल्हाड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू सिंह (40 वर्ष), निवासी बस्तेजिया, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram