फॉण्ट कनवर्टर NEW

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 शुरू, जयनगर में BLO को मिला बड़ा प्रशिक्षण; 5 अगस्त से करें आवेदन

Jaynagar: जयनगर प्रखंड सभागार में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संचालित करना था। प्रशिक्षण

अपनी भाषा में पढ़ें

Jaynagar: जयनगर प्रखंड सभागार में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संचालित करना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बूथ लेवल ऑफिसर पर्यवेक्षक, कनीय अभियंता सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे । प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने, नोटिस निर्गत करने, घर-घर सत्यापन प्रपत्रों के सही संधारण, अभिलेखों के रख-रखाव तथा समयबद्ध निष्पादन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ गौतम कुमार, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सरांस जैन प्रेम कुमार एवं अखिलेश कुमार ने प्रतिभागियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सभी BLO एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर सत्यापन सुनिश्चित करें तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों का संशोधन कराने एवं अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि 05 अगस्त 2026 से 04 सितंबर 2026 तक चलने वाली दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में त्रुटि है, तो संबंधित BLO अथवा निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन अवश्य दें। साथ ही 05 अगस्त 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाली Notice & Verification प्रक्रिया में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Faizal Haque

Faizal Haque

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor