फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुप्त सूचना पर बड़ा एक्शन, ब्राउन शुगर बेचने वाला तस्कर नकदी समेत गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो के माराफारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और बिक्री से प्राप्त 8,450 रुपए नकद बरामद किए गए

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो के माराफारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और बिक्री से प्राप्त 8,450 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 71/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए)/22 (ए) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माराफारी थाना क्षेत्र के दुमरो गांव निवासी 50 वर्षीय गनी अंसारी के रूप में हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पवन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी जेब में ब्राउन शुगर की 18 पुड़िया लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में बेचने निकला है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ा, जिसके बाद उसकी जेब से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुल 20 पुड़िया में से 18 पुड़िया पहले ही बेच चुका था। एक पुड़िया की कीमत करीब 600 रुपए बताई गई है। शेष बिक्री से प्राप्त 8,450 रुपए नकद उसकी दूसरी जेब से बरामद किए गए।

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से होती थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram