फॉण्ट कनवर्टर NEW

PM मोदी 20 नवंबर को आएंगे बिहार, सकरी-रैयाम चीनी मिल की रखेंगे आधारशिला

PM मोदी 20 नवंबर को बिहार दौरे पर सकरी और रैयाम चीनी मिल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सरकार ने आने वाले दिनों में 25 चीनी मिलों को फिर चालू करने की योजना बनाई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की दिशा में सरकार ने योजना तैयार की है। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे और मधुबनी की सकरी तथा दरभंगा की रैयाम चीनी मिल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में 25 चीनी मिलों को फिर से चालू करने की योजना बनाई है।

Read more: विश्व बाघ दिवस पर PM मोदी बोले- दुनिया के 70% बाघों का घर है भारत

गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने पीएम के प्रस्तावित दौरे और दोनों चीनी मिल परियोजनाओं की जानकारी दी है। पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

सकरी और रैयाम चीनी मिल की रखेंगे आधारशिला

पीएम नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान दो महत्वपूर्ण चीनी मिल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें मधुबनी जिले की सकरी चीनी मिल और दरभंगा जिले की रैयाम चीनी मिल शामिल है।

गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा, “दोनों चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने से इलाके में गन्ना किसानों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। पीएम जी आएंगे और इन दोनों चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ने की बिक्री की सुविधा मिलेगी और गन्ना आधारित उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।” बिहार सरकार की ओर से इन परियोजनाओं को राज्य के गन्ना उद्योग और किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

PPP मोड में चीनी मिल चालू करने की योजना

गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि औद्योगीकरण बिहार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से खोलने के लिए विभाग लगातार तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ बैठकें की जा रही हैं। इसके साथ ही पीपीपी मोड में चीनी मिलों को चालू करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

Read more: बिहार की वेस्ट टू वेल्थ पहल बनी मिसाल, पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

25 चीनी मिलों को फिर चालू करने की तैयारी

गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “किसान गन्ना का उत्पादन करें, इसके लिए भी नीति बनाई जा रही है। आने वाले दिनों में 25 चीनी मिल को फिर से चालू करना है और इसके लिए बिहार सरकार ने नीति भी बनाई है।” सरकार की योजना बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने के साथ गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने की भी है। इसके लिए किसानों के साथ बैठक और नई नीति पर काम किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram