फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो भाजपा का सम्मान समारोह, उत्कृष्ट काम करने वाले BLA-2 को मिला सम्मान

Bokaro News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो नगर कमेटी द्वारा आज सेक्टर 1/C स्थित सांसद कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एस.आई.आर. में कार्य कर रहे सभी शक्ति केंद्रों और सभी बूथों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) को

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो नगर कमेटी द्वारा आज सेक्टर 1/C स्थित सांसद कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एस.आई.आर. में कार्य कर रहे सभी शक्ति केंद्रों और सभी बूथों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और संगठनात्मक मजबूती के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने की। मंच का कुशल संचालन नगर महामंत्री अमित कुमार सिंह द्वारा किया गया।वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से निम्नलिखित भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे:
अनिल सिंह (निवर्तमान नगर अध्यक्ष)
विवेक सिंह (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व नेता, एवं ‘बेहतर झारखंड’ के संस्थापक)
श्रीमति एंजेला सिंह (भाजपा जिला मंत्री) कृष्ण कुमार मुन्ना (वरिष्ठ भाजपा नेता) अशोक कुमार वर्मा (पूर्व सांसद प्रतिनिधि, प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा)
पार्टी की रीढ़ हैं बीएलए-2:
सांसद कार्यालय में जुटे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विशाल गौतम और वरिष्ठ नेता विवेक सिंह ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता और बीएलए-2 पार्टी की असली ताकत और रीढ़ हैं। चुनाव से लेकर संगठन के हर कार्यों को धरातल पर उतारने में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसी समर्पण को देखते हुए आज दर्जनों बीएलए-2 को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सम्मानित होने वाले कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक और दर्जनों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram