फॉण्ट कनवर्टर NEW

JAC इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 7 अगस्त से, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

JAC ने इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य की कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षाएं 7 से 14 अगस्त तक दो पालियों में होंगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट और विशेष परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त तक राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

JAC के कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

7 और 8 अगस्त को इन विषयों की परीक्षा

7 अगस्त को पहली पाली में समाजशास्त्र और दूसरी पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा होगी।

8 अगस्त को पहली पाली में भूविज्ञान और इतिहास की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में अंग्रेजी कोर-ए, हिंदी कोर-ए एवं हिंदी कोर-बी/मातृभाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

10 से 12 अगस्त तक का शेड्यूल

10 अगस्त को पहली पाली में राजनीति विज्ञान और उद्यमिता की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान एवं व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा ली जाएगी।

11 अगस्त को पहली पाली में अर्थशास्त्र और दूसरी पाली में गणित/सांख्यिकी की परीक्षा होगी।

12 अगस्त को पहली पाली में कंप्यूटर साइंस और भूगोल की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में जीवविज्ञान, मानवशास्त्र एवं बिजनेस मैथेमेटिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

13 और 14 अगस्त को इन विषयों का एग्जाम

13 अगस्त को पहली पाली में भौतिकी, दर्शनशास्त्र एवं लेखाशास्त्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कला संकाय के लिए ऐच्छिक भाषा तथा विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए अतिरिक्त भाषा की परीक्षा आयोजित होगी।

14 अगस्त को पहली पाली में व्यावसायिक (वोकेशनल) विषय और दूसरी पाली में संगीत की परीक्षा के साथ निर्धारित कार्यक्रम पूरा होगा।

प्रवेश पत्र से जरूर मिलाएं परीक्षा की जानकारी

JAC ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने का निर्देश दिया है। छात्रों को प्रवेश पत्र साथ रखना होगा और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

परिषद ने परीक्षार्थियों से परीक्षा की तारीख, पाली, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी अपने प्रवेश पत्र से मिलान करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram