फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों का है इतिहास

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने रविन्द्र नाथ गौड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के शांतिनगर में मकान निर्माण के दौरान पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी रविन्द्र नाथ गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

28 जून को दर्ज हुई थी शिकायत

उलीडीह थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली ने बताया कि 28 जून 2026 को लक्ष्मी महतो ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शांतिनगर स्थित उनके निर्माणाधीन मकान के दौरान रविन्द्र नाथ गौड़ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। आरोप है कि रकम नहीं देने पर निर्माण कार्य में बाधा डालने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही थी।

जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही मिले

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी से मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रविन्द्र नाथ गौड़ के खिलाफ पहले से भी मारपीट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, तोड़फोड़ और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram