फॉण्ट कनवर्टर NEW

पाकुड़ के नन्हें फुटबॉलरों ने रचा इतिहास, लोहरदगा को हराकर जीता कांस्य पदक

पाकुड़ की मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 फुटबॉल टीम ने रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में लोहरदगा को 1-0 से हराकर कांस्य पदक जीता, जिससे जिले में खुशी का माहौल है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Pakur: जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 बालक फुटबॉल टीम ने रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC) के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के कांस्य पदक मुकाबले में पाकुड़ की टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

राज्य स्तर पर दिखाया शानदार खेल

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल, उत्कृष्ट तकनीकी कौशल और जुझारूपन का परिचय दिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने राज्य स्तर पर पाकुड़ जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई। इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

अधिकारियों ने दी बधाई

इस सफलता पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रियाश्री भगत तथा जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य पर जताया विश्वास

अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पाकुड़ के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने इसे जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram