फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में ‘मन की बात’ के बाद चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, डॉ. प्रदीप वर्मा ने बांटे पौधे

रांची के खिजरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण करने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र के सिलवे मानकीढीपा स्थित बूथ संख्या-169 पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का सशक्त जनआंदोलन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं। उनके अनुसार, यह कार्यक्रम लोगों को सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश देता है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधों का वितरण

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्रामीण भाइयों-बहनों के बीच पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण को बताया नैतिक दायित्व

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो यह अभियान पूरे देश में हरित क्रांति की मजबूत नींव बन सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनअभियान से जुड़कर अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा प्रलेखन विभाग के प्रदेश संयोजक अमित चरण, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, महामंत्री मनसा महतो, रोहन पाहन, उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, केडी सिंह, सिलवे पंचायत समिति सदस्या श्रुति मुंडा, वरिष्ठ नेता गाजू महतो, रामकृष्ण महतो सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram