फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू में बंदूक साफ करते समय हादसा, सीने में गोली लगने से बुजुर्ग की मौत

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह हुटार गांव में 40 साल पुरानी भरठुवा बंदूक की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से 75 वर्षीय श्याम लाल भुइयां की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच के साथ अवैध हथियार रखने के पहलू की भी
बंदूक साफ करते समय हादसा

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह हुटार गांव में भरठुवा बंदूक की सफाई के दौरान हुए हादसे में 75 वर्षीय श्याम लाल भुइयां की मौत हो गई। घटना के समय अचानक बंदूक से गोली चल गई, जो उनके सीने में लगी। गंभीर चोट के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कैसे हुई घटना?

परिजनों के अनुसार, श्याम लाल भुइयां अपने घर में बैठकर भरठुवा बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई और गोली सीधे उनके सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने क्या बताया?

मृतक के बेटे वीरेंद्र भुइयां ने बताया कि उनके पिता पिछले करीब 40 वर्षों से इस भरठुवा बंदूक को अपने पास रखे हुए थे। कभी-कभी वे जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। उन्होंने बताया कि घटना के समय बंदूक में पहले से बारूद भरा हुआ था। आशंका है कि सफाई के दौरान ट्रिगर दबने या किसी तकनीकी कारण से गोली चल गई।

पुलिस क्या कह रही है?

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बंदूक की सफाई के दौरान हुए हादसे का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अवैध हथियार रखने के मामले में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे नावाडीह हुटार गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram