फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में सनसनी, मानसिक तनाव में महिला ने कुल्हाड़ी से खुद को किया लहूलुहान

jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित कुइयानी पहाड़िया टोला में बुधवार शाम एक महिला द्वारा खुद पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय रीता पहाड़िया का इलाज एमजीएम मेडिकल कॉलेज

अपनी भाषा में पढ़ें

jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित कुइयानी पहाड़िया टोला में बुधवार शाम एक महिला द्वारा खुद पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय रीता पहाड़िया का इलाज एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय रीता का पति तपन पहाड़िया मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी सास घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान रीता का गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह अचानक घर के अंदर गई और कुल्हाड़ी उठाकर अपने सिर और गर्दन पर वार कर लिया।

सास ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। जब लोग घर के भीतर पहुंचे तो रीता लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी और उसके पास कुल्हाड़ी भी मिली। इसके बाद घटना की सूचना उसके चौका निवासी भाई छातर पहाड़िया को दी गई। परिजन तत्काल उसे गंभीर अवस्था में एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

भाई छातर पहाड़िया ने बताया कि रीता पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। उसका चिकित्सकीय उपचार कराने के साथ-साथ पारंपरिक झाड़-फूंक भी कराई गई थी। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना दूसरी बार हुई है।

एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार महिला का इलाज जारी है। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण बुधवार रात करीब 10 बजे उसे एक यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया। चिकित्सक उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram