फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने NH-22 रोका

Chatra news: जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घंघरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चतरा-डोभी मुख्य मार्ग (NH-22) के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। मृतक की पहचान घंघरी गांव के ही मुकेश यादव (पिता- महाबीर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news: जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घंघरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चतरा-डोभी मुख्य मार्ग (NH-22) के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। मृतक की पहचान घंघरी गांव के ही मुकेश यादव (पिता- महाबीर यादव) के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने युवक की बाइक भी जब्त की है। शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए घंघरी में NH-22 को पूरी तरह जाम कर दिया। इस जाम के कारण चतरा से बिहार के गया और अन्य रूटों पर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रदर्शनकारी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और आश्रितों के लिए उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। घटना की सूचना पाते ही वशिष्ठनगर जोरी के थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने के प्रयास में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram