अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Hyderabad: हैदराबाद के सैदाबाद इलाके स्थित एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र से कथित तौर पर ‘कलमा’ और ‘फातिहा’ पढ़ने का दबाव बनाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद अभिभावकों, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रशासन ने संबंधित शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दीं।
Read more: हैदराबाद के फार्महाउस में रेव पार्टी; 65 को दबोचा, 12 लड़कियां जिनमें 5 नाबालिग
स्कूल प्रशासन के अनुसार, आरोपी शिक्षिका शेख आयशा परवीन की सेवाएं 16 जुलाई से समाप्त कर दी गई हैं। आदेश में कहा गया कि उन्हें भविष्य में सक्सेस ग्रुप के किसी भी शिक्षण संस्थान में नौकरी के लिए स्थायी रूप से अयोग्य घोषित किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि सैदाबाद स्थित सक्सेस स्कूल में दूसरी कक्षा के एक छात्र पर ‘कलमा’ और ‘फातिहा’ पढ़ने का दबाव बनाया गया और इसे होमवर्क के रूप में भी दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन से कड़ा विरोध दर्ज कराया और सवाल उठाया कि शैक्षणिक माहौल में इस तरह की धार्मिक गतिविधियों को कैसे शामिल किया जा सकता है।
अभिभावकों ने क्या मांग की?
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने मामले में शामिल स्कूल स्टाफ के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और कक्षा में धार्मिक गतिविधियां शामिल नहीं किए जाने की मांग भी उठाई।
टी. राजा सिंह ने क्या कहा?
निर्दलीय विधायक टी. राजा सिंह ने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि यदि आरोप सही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। टी. राजा सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सैदाबाद क्षेत्र एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के संसदीय क्षेत्र में आता है और इस मुद्दे पर उनसे सवाल भी उठाए। उनके बयान में लगाए गए आरोप उनके अपने दावे हैं।
Read more: हैदराबाद के चारमीनार के करीब लगी भीषण आग में 17 की मौ’त, पीएम मोदी ने जताया दुख

