फॉण्ट कनवर्टर NEW

सम्राट चौधरी बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

Bhagalpur: बिहार में उच्च शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में सीएम सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर उन्होंने वर्चुअल माध्यम से राज्य

सम्राट चौधरी ने 211 डिग्री कॉलेज महा-का किया लोकार्पण

अपनी भाषा में पढ़ें

Bhagalpur: बिहार में उच्च शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में सीएम सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर उन्होंने वर्चुअल माध्यम से राज्य के 211 डिग्री कॉलेजों का महा-लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षित यात्रा के लिए 6 विशेष पिंक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उच्च शिक्षा सरकार की प्राथमिकता

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नए डिग्री कॉलेज केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, शोध, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय और नए विश्वविद्यालय की घोषणा

सीएम ने कहा कि भागलपुर का लंबे समय से प्रतीक्षित विक्रमशिला विश्वविद्यालय जल्द साकार होगा। इसके लिए 220 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी गई है और एक वर्ष के भीतर नए परिसर की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कंप्यूटर साइंस आधारित एक नया विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिससे शहर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन सके।

सड़क, उद्योग और महिलाओं के लिए कई घोषणाएं

सम्राट चौधरी ने 211 डिग्री कॉलेज महा-का किया लोकार्पणसीएम ने बताया कि विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल का निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य 30 नवंबर से पहले इस परियोजना को शुरू करना है। इसके अलावा कहलगांव से बटेश्वरनाथ धाम तक सड़क संपर्क भी बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। पहले चरण में सहायता राशि भेजी जा चुकी है और 25 जुलाई को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शेष पात्र महिलाओं के खातों में भी राशि भेजी जाएगी। सीएम ने यह भी बताया कि बिहार में 25 स्थानों पर नई टाउनशिप विकसित करने के लिए करीब 15 हजार एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने निवेशकों से राज्य में उद्योग लगाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार भूमि, बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और गरीबों के लिए योजनाएं

सीएम ने कहा कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और साइबर अपराध पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक सभी अनुमंडल अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सरकार राशन कार्ड, 50 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराने और किसानों के खेतों तक पर्याप्त बिजली पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में उपसीएम विजय कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, सांसद अजय कुमार मंडल और विधायक शुभानंद मुकेश सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। काशील गांव में नए डिग्री कॉलेज के शुरू होने पर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि अब विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram