Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | रैयतों और आंदोलनकारियों की मांगों पर सियासत तेज, सरकार और विधायकों से जवाब तलब
Jharkhand

रैयतों और आंदोलनकारियों की मांगों पर सियासत तेज, सरकार और विधायकों से जवाब तलब

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro news: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कोर कमिटी सदस्य सह बोकारो जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बोकारो और चंदनकियारी के जनप्रतिनिधियों पर रैयतों, किसानों और झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के बाद 8 दिसंबर 2024 को मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में बोकारो विधायक श्वेता सिंह और चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों विधायकों को जीत की बधाई देते हुए दो महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे थे।

पहले ज्ञापन में वर्ष 1982 में चास और चंदनकियारी प्रखंड में हुए भू-सर्वे एवं सेटलमेंट कार्य में हुई भारी त्रुटियों और विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई थी। मोर्चा का कहना है कि करीब 44 वर्षों से यह मामला लंबित है, जिससे रैयतों और किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरे ज्ञापन में झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को उठाया गया था। इनमें आंदोलनकारियों को पहचान-पत्र, सम्मान पेंशन, आश्रितों को नियोजन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तथा अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल थी।

राजदेव माहथा ने आरोप लगाया कि ज्ञापन सौंपे जाने के लगभग एक वर्ष सात माह बीत जाने के बावजूद दोनों जनप्रतिनिधियों ने इन मुद्दों को विधानसभा में प्रभावी ढंग से नहीं उठाया। इससे रैयतों, किसानों और आंदोलनकारियों में भारी नाराजगी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस चुनावी वादे का भी उल्लेख किया, जिसमें चंदनकियारी की चुनावी सभा में भू-सर्वे एवं सेटलमेंट की त्रुटियों को दूर करने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज भी किसान, रैयत और आंदोलनकारी सरकार से उस वादे के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मोर्चा ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से जल्द इन लंबित समस्याओं का समाधान करने तथा आंदोलनकारियों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए ठोस पहल करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कई थानों और गश्ती दलों का औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को शो-कॉज

July 15, 2026

दो महीने में पूरी करें लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: हेमंत

July 15, 2026

चाईबासा सदर बाजार में बड़ी टप्पेबाजी, झांसा देकर व्यापारी का 1.65 लाख से भरा बैग उड़ाया

July 15, 2026

RECENT ADDA.

कई थानों और गश्ती दलों का औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को शो-कॉज

July 15, 2026

दो महीने में पूरी करें लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: हेमंत

July 15, 2026

चाईबासा सदर बाजार में बड़ी टप्पेबाजी, झांसा देकर व्यापारी का 1.65 लाख से भरा बैग उड़ाया

July 15, 2026

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड का बड़ा खुलासा, सभी 16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

July 15, 2026

सम्राट चौधरी बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

July 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.