Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! बंद कमरे में मिला नवविवाहिता का शव, पति लापता
Jharkhand

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! बंद कमरे में मिला नवविवाहिता का शव, पति लापता

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के सोसोपी गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम उसके ससुराल के बंद कमरे से करीब तीन दिन पुराना शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से महिला का पति फरार है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मृतका की पहचान लक्ष्मी सिरका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बचपन में माता-पिता के निधन के बाद उसका पालन-पोषण रिश्तेदारों ने किया था। करीब एक वर्ष पहले उसने सोसोपी गांव निवासी सोमा बारजो से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों गांव में ही साथ रह रहे थे।

मृतका के चाचा लादुरा सिरका का आरोप है कि सोमा बारजो ने लक्ष्मी की हत्या करने के बाद शव को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। गुरुवार को जब मायके पक्ष के लोग लक्ष्मी से मिलने उसके घर पहुंचे तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे की जांच की गई, जहां से उसका शव बरामद हुआ।

घटना के दौरान एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने से पहले गांव के कुछ लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में गड्ढा खोद रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोवामुंडी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और काफी हद तक सड़-गल चुका है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा फरार पति की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी

July 10, 2026

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

July 10, 2026

एशपॉन्ड से उड़ती राख पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानकी यादव ने डीवीसी को दी चेतावनी

July 10, 2026

RECENT ADDA.

हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी

July 10, 2026

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

July 10, 2026

एशपॉन्ड से उड़ती राख पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानकी यादव ने डीवीसी को दी चेतावनी

July 10, 2026

24 दिन बाद मिला गुम हुआ Motorola मोबाइल, बोकारो पुलिस ने लौटाकर जीता भरोसा

July 10, 2026

मंईयां सम्मान योजना और पेंशन की राशि जारी, 5.33 लाख लाभुकों को मिली बड़ी राहत

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.